मुजफ्फरनगर में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश अर्जुन गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ से महज दो घंटे पहले बदमाश ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से दो सोने के कुंडल लूटे थे। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल, एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। तो वहीं गोली लगने के बाद आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता हुआ नजर आया । यह घटना बुढ़ाना कोतवाली के विज्ञाना मार्ग की है।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #encounter
