मुजफ्फरनगर के खतौली में मेरठ से जानसठ की ओर जा रहे CNG ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, शुगर मिल के सुरक्षा कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा टाल दिया। पुलिस और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग को पूरी तरह से बुझा दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #cngtruck
