बागपत के सुनेहड़ा गांव में एक शिक्षक ने यूपी पुलिस के जवान को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी अजय कुमार सहारनपुर में तैनात थे और छुट्टी पर अपने गांव आए थे। विवाद की वजह क्रिकेट की व्हाट्सएप चैट बताई जा रही है। शिक्षक ने गोली मारकर हत्या की और फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #baghpat #murdernews
