राज्य न्यूज़

मुंबई-छपरा के बीच हर रविवार चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

by | Apr 18, 2025 | उत्तर प्रदेश, न्यूज़, प्रयागराज, वाराणसी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई से छपरा तक साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन 13 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस ट्रेन में 20 कोच लगाए गए हैं।

वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन सुबह 10:55 बजे रवाना होगी। यह कल्याण, नासिक रोड, इटारसी और सतना होते हुए आगे बढ़ेगी। फिर मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी के रास्ते जौनपुर रात 8:35 बजे पहुंचेगी।

अगले दिन वाराणसी से रात 1:30 बजे चलकर प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर और भुसावल जलगांव के रास्ते तीसरे दिन नासिक रोड, कल्याण जंक्शन होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 8:00 बजे पहुंचेगी। यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म