बिहार के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विश्वास जताया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन या राहुल गांधी के बिहार में घूमने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि राजद अपना जनाधार खो चुका है और उसके पास जनता को बताने के लिए विकास का कोई मुद्दा नहीं है। सिग्रीवाल ने बिहार में हुए चौतरफा विकास जैसे सड़कों का जाल, बिजली की उपलब्धता, मखाना बोर्ड का गठन और एम्स के भूमि पूजन का हवाला देते हुए कहा कि बिहार अब कहीं से पीछे नहीं है और विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।
#SamacharPlusOTT #bihar
