Bangalore Stampede: IPL 2025 में RCB के विजेता बनने के बाद अगले दिन बुधवार(4 जून) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है| दरअसल ये घटना तब हुई जब RCB की जीत के सम्मान समारोह की शुरुआत होने वाली थी|अब इस पर अब बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए दुख जताया|
उन्होनें लिखा, “बेंगलुरु चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के बाद जन उल्लास में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है| मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ है| कर्नाटक सरकार की संवेदनशीलता मर्मस्पर्शी लगी| उसने कुंभ, रेल हादसों की घटनाओं की तरह लाश की संख्या छुपाने, हेडलाइंस प्रबंधन पर जोर न देकर पीड़ितों और घायलों की सहायता करने पर बल दिया|”
आगे वे लिखते हैं, “प्रशंसकों के अतिउत्साह में हुई इस दुर्घटना के लिए शासन ने खुले दिल से माफी मांगी| आज के दौर की फरेबी सरकारों को इससे सीख लेनी चाहिए| सभी सरकारों को ऐसे आचरण को केस स्टडी के रूप में अपनाना चाहिए|”

