राज्य न्यूज़

जातिगत भेदभाव समाप्त करने के लिए सोच बदलनी होगी, 10–12 साल में खत्म हो सकता है जातिवाद: मोहन भागवत

by | Jan 18, 2026 | अंतरराष्ट्रीय, न्यूज़, राष्ट्रीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए सबसे पहले लोगों को अपने मन से जाति की भावना निकालनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि समाज ईमानदारी से प्रयास करे, तो आने वाले 10 से 12 वर्षों में जातिवाद को खत्म किया जा सकता है।

आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित एक जन संगोष्ठी में भागवत ने कहा कि प्रारंभ में जाति का संबंध व्यक्ति के कार्य और पेशे से था, लेकिन समय के साथ यह सामाजिक भेदभाव का कारण बन गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मानसिकता को बदलें और समानता को अपनाएं।

भागवत ने कहा कि संघ का उद्देश्य स्वयं का विस्तार करना नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण के माध्यम से भारत को उसके सर्वोच्च गौरव तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को साथ लेकर चलना संघ की मूल सोच है।

इस कार्यक्रम में प्रांत संघचालक अनिल भालेराव भी मंच पर उपस्थित रहे। जनता के सवालों का जवाब देते हुए भागवत ने दोहराया कि जातिवाद जैसी समस्या का समाधान केवल कानून से नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक परिवर्तन से संभव है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म