वक्फ संशोधन विधेयक-2025 बुधवार दोपहर लोकसभा में पेश किया गया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रश्नकाल के बाद सदन में इसे चर्चा के लिए पेश किया. इस दौरान विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. विपक्षी दलों के कई नेताओं ने इसे असंवैधानिक करार दिया. इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि संशोधन होना चाहिए और नहीं भी होना चाहिए. दोनों तर्क एक साथ कैसे चलेंगे.
मौलिक अधिकार में धारा-15 में लिखा हुआ है कि महिलाओं के साथ कोई भेद नहीं होगा और उसे लेकर सरकार कानून बना सकती है. इसमें ये भी लिखा हुआ है कि सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिए सरकार कदम उठा सकती है. इस दौरान उन्होंने मुसलमानों के आदर्श की बात करते हुए सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी का जिक्र किया.

