राज्य न्यूज़

दिल्ली की जनता को पागल बनाने का तरीका थोड़ा कैजुअल नहीं हो गया MLA साहब?

by | Oct 28, 2025 | Shorts

दिल्ली की यमुना नदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल दिल्ली के पटपड़गंज से BJP विधायक रविंद्र सिंग नेगी अपने हाथ में एक पानी की बोतल लेकर यमुना नदी में उतरे और आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज पर तंज कसते हुए बोले कि सौरभ भारद्वाज जो चिल्ला रहे हैं कि यमुना जी का पानी गंदी है, मैं उन्हें दिखाना चाहता हूं कि यमुना का पानी साफ है। अब मामला ये नहीं है कि विधायक रविंद्र नेगी ने सौरभ भारद्वाज पर तंज कसा। बात ये है कि विधायक साहब यमुना नदी के पानी को साफ दिखाने के लिए जिस बोतल को साथ लाए थे उसमें पहले से ही पानी मौजूद था, और उन्होंने उसी बोतल को यमुना में डुबाकर पानी भरने का दिखावा किया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर आपका क्या कहना है हमें कमेंट्स में जरूर बताएं।

#SamacharPlusOTT #MLAspeech #drivingpeoplecrazy #politicalsatire #Delhigovernment #casualpolitics

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म