August 11, 2026 | 1 : 51 AM

राज्य न्यूज़

प्रयागराज से अगवा कर केरल ले जाई गई नाबालिग, धर्मांतरण और आतंकी गतिविधियों में धकेलने की साजिश नाकाम

by | Jun 30, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से लापता हुई एक नाबालिग दलित लड़की को केरल से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस नाबालिग को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण और आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस साजिश की मुख्य आरोपी एक महिला, दरकशा बानो, ने पहले लड़की से दोस्ती की और फिर उसे अपने विचारों से प्रभावित कर धीरे-धीरे मानसिक रूप से तैयार किया। बाद में सहयोगियों की मदद से उसे केरल पहुंचाया गया।

हालांकि, पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बच निकली और केरल पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस को सूचना दी गई और टीम ने लड़की को वापस उत्तर प्रदेश लाकर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को आशंका है कि इस मामले के तार एक संगठित नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जाँच अब गंभीरता से की जा रही है। अंतरराज्यीय और संभवतः अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूछताछ के जरिए इस नेटवर्क की पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म