IPL 2025 जैसे-जैसे अपने अंतिम चरण में जा रहा है वैसे-वैसे टी-20 के खेल का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है|बता दें कुछ दिनों पहले भारत-पाक के विवाद के चलते अनिश्चित काल के लिए IPL को BCCI ने स्थगित कर दिया था|अब स्थिति सामान्य होने के कारण IPL को दोबारा शुरू किया गया है| लेकिन अब हर टीम के लिए समस्या आ रही है कि उनके विदेशियों खिलाड़ियों का लीग स्टेज के बाद प्लेऑफ में ना उपलब्ध होना| ऐसा इसलिए क्योंकि पहले IPL का फाइनल 25 मई को होना था और उसके बाद इंटरनेशल मैचों की विंडो खुल जाती| लेकिन भारत-पाक विवाद के चलते पहले IPL को बीच में रोकना पड़ा और नए शेड्यूल के तहत IPL प्लेऑफ 29 मई से और फाइनल 3 जून को खेला जाना है और इस बीच इंटरनेशनल मैच होने हैं| जैसे ENG VS WI के बीच टी-20 और वनडे सीरीज, WTC फाइनल |इन मैचों में IPL की टीमों के बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो अपनी नेशनल ड्यूटी निभाएंगे|
अब इस बीच MI के भी तीन खिलाड़ी हैं जो प्लेऑफ में अगर टीम पहुंचती है तो उपलब्ध नहीं होंगे इसलिए MI ने अपने तीन बैकअप खिलाड़ी तैयार कर लिए है और वो हैं-
विल जैक्स की जगह टीम में जॉनी बेयरस्टो को शामिल किया गया है
रयान रिकेल्टन की जगह टीम में रिचर्ज ग्लीसन को शामिल किया गया है
कॉर्बिन बॉश की जगह टीम में चरिथ असलंका को शामिल किया गया है
अब MI अपडेटेड स्क्वॉड कुछ ऐसा दिखेगा- बेवोन जैकब्स, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, नमन धीर, जॉनी बेयरस्टो, रोबिन मिंज, चरिथ असलंका,रिचर्ज ग्लीसन, कृष्णन श्रीजिथ (विकेट कीपर), अल्लाह गजनफर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्वनी कुमार, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, रीस टोप्ले, सत्यनाराण राजू, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।
(यह भी बता दें कि अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लिए जाएंगे)

