मुजफ्फरनगर में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने नमाज पढ़कर आए नमाजियों पर फूल बरसाकर आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। विनय रतन ने कहा कि एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार होने की बात कही और 2027 में पुरकाजी से विधानसभा चुनाव लड़ने का भी संकेत दिया।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #bheemarmy
