मेरठ के हापुड़ अड्डे पर मौजूद रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से चोरी का वीडियो वायरल हुआ है..वीडियो में ट्रैफिक पुलिस दारोगा चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है..आरोप है..वहां ग्राहकों की भीड़ थी, इसी दौरान दरोगा दुकान के काउंटर पर रखे तीन से चार पैकेट चुपचाप उठा कर ले गया..दुकानदार का ये भी आरोप है कि दारोगा लगातार उसे और ग्राहकों को परेशान कर रहा था और बिना वजह चालान काट रहा था.. वीडियो वायरल होते ही व्यापारी नेताओं में आक्रोश फैल गया..पुलिस अधिकारियों को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई..ट्रैफिक दरोगा सुमित वशिष्ठ को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मेरठ के एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है..
#SamacharPlusOTT #meerut #trafficpolice
