मेरठ में SSP विपिन ताडा की “ऑपरेशन FIR” योजना सवालों के घेरे में आ गई है। थाना गंगानगर प्रभारी अनूप कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने SSP के आदेशों की अवहेलना करते हुए एक महिला की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की। महिला ने बताया कि सबूत होने के बावजूद दो बार SSP ऑफिस से आदेश मिलने पर भी थाना गंगानगर प्रभारी ने मनमानी की। SSP के तीसरे आदेश पर ही पीड़ित महिला की FIR लिखी जा सकी। महिला ने अपनी FIR में पुलिस पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया है। यह घटना “ऑपरेशन FIR” की कामयाबी पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
#SamacharPlusOTT #meerut #upnews
