दीपावली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2500 किलो नकली मावा बरामद किया है। इस नकली मावे की कीमत 5 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। मेरठ की खोया मंडी से पकड़े गए इस नकदी मावे को नष्ट कर दिया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम देहात क्षेत्र में लगातार कार्यवाही कर रही है।
#SamacharPlusOTT #deepavali #meerutnews
