राज्य न्यूज़

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

by | Apr 20, 2025 | बड़ी ख़बरें

जयपुर में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया. बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने बंगाल में हिन्दुओं पर हिंसा और राज्य सरकार की अकर्मण्यता को लेकर राष्टपति शासन लगाने की मांग की.

जयपुर में छोटी चौपड़ पर शनिवार शाम को विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य समेत कई संत-महात्मा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने ममता बनर्जी सरकार को चुना है. लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी ने तांडव मचा रखा है. वहां तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है. हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है. व्यापारियों को लूटा जा रहा है. हिंदू समाज पलायन कर रहा है. ममता बनर्जी को शर्म करके अपने पद का त्याग कर देना चाहिए.

राष्ट्रपति शासन की मांग: विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि जिस तरह से हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है, ऐसा मुगल शासन में भी होता था. मुगल भी अत्याचार करके धर्म परिवर्तन करवाने का काम करते थे.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म