राज्य न्यूज़

अजमेर में कई पशु तस्कर हुए गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

by | Aug 11, 2025 | अजमेर, राजस्थान

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने तेलंगाना पुलिस की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पशु तस्करों को एक होटल से डिटेन किया है। ये सभी आरोपी तेलंगाना से अजमेर पहुंचे थे और गुपचुप तरीके से पशुओं की तस्करी में लिप्त थे। जैसे ही तेलंगाना पुलिस को इनके अजमेर में होने की जानकारी मिली, उन्होंने दरगाह थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना के आधार पर अजमेर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित होटल में दबिश दी और सात युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों पर पहले से ही पशु तस्करी के मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि ये आरोपी तेलंगाना में कई मामलों में वांछित थे और कानून से बचने के लिए अजमेर में छिपे हुए थे।

तेलंगाना पुलिस की टीम, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी के साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल थे, अजमेर पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर तस्करों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया को पूरा किया।

फिलहाल तेलंगाना पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर वहां ले जाने की तैयारी कर रही है। इस कार्रवाई से interstate क्राइम नेटवर्क पर भी सवाल उठे हैं कि किस तरह से आरोपी एक राज्य से दूसरे राज्य में छिपते फिर रहे हैं। अजमेर पुलिस का कहना है कि वे तेलंगाना पुलिस को हर संभव सहयोग कर रहे हैं, ताकि आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपने अंजाम तक पहुंच सकें। यह कार्रवाई पशु तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म