विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल लगभग 6.8 करोड़ लोगों की मौत होती है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें कार्डियो वस्कुलर डिजीज, स्ट्रोक और श्वसन संक्रमण के कारण होती हैं।
हर साल कार्डियोवस्कुलर डिजीज के कारण लगभग 1.79 करोड़ लोगों की मौत होती है। इसके अलावा कैंसर, निम्न श्वसन संक्रमण, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और डायबिटीज के कारण भी कई करोड़ लोगों की मौत हो रही है।
ज्यादातर बीमारियां ऐसी हैं, जिनके बारे में थोड़ी सी जागरूकता से लोगों की जान बचा सकती है। खासतौर पर अगर लाइफस्टाइल और खानपान ठीक कर लिया जाए तो ज्यादातर बीमारियों का जोखिम टाला जा सकता है।

