रायबरेली में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने क्राइम कंट्रोल को लेकर तबादला एक्सप्रेस चलाई है। इस दौरान 83 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 20 उप निरीक्षकों और 63 मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। इस व्यापक स्तर के बदलाव से विभाग में हलचल मच गई है। तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाना बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने इसे नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।
#SamacharPlusOTT #raebareli #festival
