बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा हाई है। मैथिली ठाकुर आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ ये भी साफ हो गया कि मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।। वो बिहार के मधुबनी की रहने वाली हैं और 25 जुलाई 2000 को जन्मी थीं। मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। वो एक प्रसिद्ध लोक गायिका हैं और मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में गाने गाती हैं। मैथिली ठाकुर के इस कदम से बिहार की राजनीति में नई हलचल मच गई है।
#SamacharPlusOTT #maithlithakur #bjp #politics #biharpolitics
