महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के झलकारी बाई तिराहे पर दो युवकों की आपसी भिड़ंत के दौरान एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
#SamacharPlusOTT #mahoba #accidentnews
