August 11, 2026 | 1 : 58 AM

राज्य न्यूज़

Mahoba: नमामि गंगे योजना के पम्प ऑपरेटरों का वेतन कटौती पर विरोध

by | Jul 31, 2025 | Shorts

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण जलापूर्ति नमामि गंगे योजना के तहत गांवो में पानी सप्लाई की जा रही है। जिसके लिए तीन दर्जन से अधिक पम्प ऑपरेटरों को थर्ड पार्टी द्वारा नियुक्त किया गया था और उन्हें 9500 रुपये वेतन दिया जा रहा है। तीन दर्जन से अधिक पम्प ऑपरेटरों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उपज़िलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। पम्प ऑपरेटरों ने बताया कि वो ग्रामीण इलाकों में नमामि गंगे योजना के तहत जलापूर्ति कर रहे हैं और उनका वेतन 9500 रुपये है लेकिन 1 अगस्त 2025 से उनके वेतन में कटौती कर 7 हजार रुपये किया जा रहा है जिससे उनका खर्च चल पाना मुश्किल हो जाएगा। जिसके विरोध में सभी पम्प ऑपरेटरों ने उपजिलाधिकारी नमामि गंगे को प्रार्थना पत्र देकर वेतन को 9500 रुपये ही बनाये रखने की मांग की है।

#SamacharPlusOTT #mahoba #namamigangeproject

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म