महोबा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाखों रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बीजेपी जिला कार्य समिति के सदस्य नरेंद्र मिश्रा की लिखित शिकायत के बाद, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने इस मामले की गहन जांच ADM नमामि गंगे को सौंप दी है। आरोप है कि डूडा विभाग के काम चोरी-छिपे प्राइवेट बिल्डिंग से संचालित किए जा रहे हैं और एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी के जेई.. आवास योजना के कार्यों को पूरा कर रहे हैं। जेई पर लाभार्थियों से धन उगाही करने का भी गंभीर आरोप है
#SamacharPlusOTT #mahoba #pmawasyojana
