प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। पीएम ने कल श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके से मछुआरों की रिहाई पर बात की थी। मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा पूरा कर भारत लौट आए हैं।
श्रीलंका के माहो जिले से ओमनथाई जिले के बीच यह रेल लाइन नॉर्दर्न रेलवे लाइन का 128 किमी लंबा हिस्सा है। ये श्रीलंका के कुरुनेगला, अनुराधापुरा और ववुनिया जिलों से होकर गुजरता है।
श्रीलंका सरकार ने इस रेलवे लाइन के आधुनिकीकरण और सुधार के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड इस खंड के डेवलपमेंट का काम कर रही है। इस परियोजना के लिए भारत ने 318 मिलियन डॉलर (2720 करोड़ रुपए) का लोन दिया है।

