लखनऊ के इको गार्डन में टेट पास शिक्षक पिछले 7 दिनों से मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन शिक्षकों का कहना है कि 50,000 प्रशिक्षित शिक्षकों का मानदेय अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने ये भी मांग की है कि जो नॉन-टेड शिक्षामित्र हैं, उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर विभाग द्वारा स्थायीकरण की व्यवस्था प्रदान की जाए। अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि वर्तमान मानदेय में आजकल की महंगाई में घर चलाना बहुत मुश्किल है, और उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #teachers
