उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में नौ दलों को मिलाकर ‘लोक मोर्चा’ का गठन किया गया है। इस मोर्चे ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौर्य ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की विफलता, हिंदू-मुस्लिम विभाजन, बेरोजगारी और पुलिस की तानाशाही जैसे मुद्दों को उठाया। लोक मोर्चा 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा और सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए ‘हिस्सेदारी आधारित कॉमन मिनिमम प्रोग्राम’ लागू करेगा, जिसमें आरक्षण, मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा और ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली जैसे बिंदु शामिल हैं।
#SamacharPlusOTT #Lucknow #SwamiPrasadMaurya #LokMorcha #UttarPradeshPolitics #Elections2027
