प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यात्री अतुल कुमार गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डीआरएम लखनऊ को टैग कर इस घटना की जानकारी दी। हालांकि उन्होंने घटना स्थल और समय की स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। डीआरएम कार्यालय ने यात्री से पीएनआर और अन्य विवरण साझा करने का अनुरोध किया है, लेकिन अब तक यात्री ने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। रेलवे प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
#samacharplusott #vandebharat #prayagraj
