लखनऊ में एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने एक कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब कार सड़क पार कर रही थी और बाइक तेज गति से आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे दुर्घटना टालना संभव नहीं था। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
#SamacharPlusOTT #lucknow
