समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने 1090 चौराहे पर साजिद रशीदी का पोस्टर जलाकर और मुंह पर कालिख पोतकर विरोध जताया। पोस्टर पर लिखे संदेश में कहा गया, “साजिद रशीदी और उसके आकाओं की एक दवाई, जूता-चप्पल और कुटाई।” पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को हटाया और साजिद रशीदी से माफी मांगने को कहा। दरअसल, साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट शो में डिम्पल यादव के पहनावे पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
