लखनऊ के बंथरा इलाके में शुक्रवार शाम प्रधान के बेटे ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी पति फरार है। आरोपी के तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। लड़की के पिता बेटी का शव लेकर अपने घर हरदोई चले गए।
बता दे कि, संदीप गौतम की शादी 10 मार्च 2024 को मीरा गौतम से हुई थी। संदीप और मीरा के बीच शादी के कुछ ही दिनों बाद विवाद शुरू हो गया। संदीप दहेज के लिए मीरा को प्रताड़ित करता था। इस दौरान मीरा गर्भवती हुई। सबको लगा अब सब ठीक हो जाएगा लेकिन संदीप की क्रूरता पत्नी के प्रति और बढ़ गई।

