लखनऊ में ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने पर 30 अप्रैल तक 10 फीसदी की छूट रहेगी। इसके पहले 8 अप्रैल तक यह छूट लागू थी। शहर के सात लाख प्रॉपर्टी मालिकों को तय समय पर टैक्स जमा करने के लिए यह योजना लाई गई है।
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तों, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारियों, टैक्स विभाग के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टरों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग की। इस दौरान टैक्स वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई।

