जयपुर से लखनऊ आईं पांच अर्थियां…सोमवार को एक साथ निकलीं तो पूरा मोहल्ला रो पड़ा। ठाकुरगंज के मुसासाहिबगंज में रहने वाले अभिषेक सिंह के परिवार पर खाटू श्याम दर्शन की राह में ऐसा कहर टूटा कि खुशियों की जगह मातम और किलकारियों की जगह अब खामोशी पसर गई।
अभिषेक ने सिर्फ तीन दिन की छुट्टी ली थी। शनिवार को भांजे का जन्मदिन मैनपुरी में मनाया। रविवार को खाटू श्याम के दर्शन की योजना थी। सोमवार को बेटे जियांशु का मुंडन होना था। लेकिन किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि तीनों मौकों की जगह अब सिर्फ अंतिम संस्कार रह गया। अब परिवार में बचे हैं सिर्फ अभिषेक के बड़े भाई हिमांशु, उनकी पत्नी ज्योति और बेटा जियांशु है। बाकी सब यादें बनकर हमेशा के लिए खो गए।

