लखनऊ के गोमती नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक बाबूलाल नशे में धुत था, तभी झगड़े के दौरान भाई सनी ने ये खौफनाक कदम उठाया और अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
#samacharplusott #lucknow #murdernews
