इकाना में सोमवार को खेले गए IPL मैच में लखनऊ की हार से ज्यादा धोनी की जीत को सेलिब्रेट किया गया। धोनी से फैंस को जैसी एक्सपेक्टेशन थी, उन्होंने वैसा ही किया। अपने चौके-छक्कों से उन्होंने फैंस का प्यार लौटाया।
इकाना LSG का होम ग्राउंड है, लेकिन फीवर येलो आर्मी यानी धोनी का रहा। धोनी बैटिंग करने आए तो इकाना में शोर बढ़ गया। धोनी के चौके-छक्कों पर भी फैंस ने खूब शोर मचाया। वे धोनी के लिए तरह-तरह के स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे थे।

