लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इकाना में मैच खेला जाएगा। आज बड़ी संख्या में लोग इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे। ऐसे में जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने योजना बनाई है।
आईपीएल मैच के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। बड़े वाहन, बस एवं व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही को लेकर कई मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक शहीद पथ पर भारी ट्रैफिक की आशंका है. ऐसे में कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा और अमौसी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी गई है। जानिए क्या बदलाव किए गए है।

