लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। अंबेडकर जयंती होने के चलते अस्पताल के अधिकांश प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। आग जिस मंजिल पर लगी, वहां फीमेल मेडिसिन, ICU और HDU जैसे वार्ड हैं। केवल इस फ्लोर पर 40 से 50 मरीज भर्ती किए गए थे।
200 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। गंभीर रोगियों को सिविल और बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। जांच में पता चला है कि, अब तक की छानबीन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। फिलहाल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली थी।

