लखनऊ के कैसरबाग पुरानी कचहरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की गई, जिसमें साकिब और अंबिका सिंह नाम के दो अधिवक्ता घायल हो गए। दोनों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये घटना कैसरबाग बस स्टेशन वर्कशॉप तिराहे पर हुई, जहां साकिब… अंबिका सिंह पर हमला करने आया था, जिसके बाद दोनों के बीच फायरिंग हुई और घटना में दोंनो घायल हो गए। वजीरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #lucknow
