लखनऊ में विधान भवन के सामने शुक्रवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक महिला सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गई। साथी सिपाही घायल को सिविल अस्पताल ले गया। जहां मांझे से कटी ठुड्डी में टांके लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई।
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि एसीपी कैंट की कोर्ट में तैनात आरती कुमारी शुक्रवार साथी सिपाही के साथ स्कूटी से जा रही थीं। अटल चौराहे से विधान भवन गेट नम्बर तीन के पास मांझा की चपेट में आ गईं।
सिपाही आरती को सिविल अस्पताल ले जाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उचार के बाद दो टांके लगाए। जिसके बाद उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई।

