August 11, 2026 | 12 : 03 AM

राज्य न्यूज़

लखनऊ ब्लास्ट में बचे शख्स ने सुनाई आपबीती

by | Aug 31, 2025 | न्यूज़

लखनऊ के गु़डंबा थाना क्षेत्र में हुए भयानक विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक शख्स ने बताया कि अचानक से बहुत तेज धमाका हुआ. मैं जब तक कुछ समझ पाता तब तक मेरी पत्नी ने मुझे बाहर निकाला. धमाका इतना तेज था कि मुझे लगा जैसे बादल फट गया हो. ऐसा लगा जैसे मेरे घर की छत मेरे ऊपर गिर गई हो. शख्स ने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ उसमें कितने लोग रहते थे, ये लोग कब से पटाखा बनाने का काम कर रहे थे. हमें इसकी जानकारी नहीं है. मेरे हाथ-पैर और सिर में चोट आई है. घर की दिवारों में दरारें आई हैं.

गुडंबा थाना क्षेत्र के भयानक विस्फोट हुआ घर के अन्दर अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी. विस्फोट की वजह से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. पटाखा बनाने वाले बारूद से विस्फोट हुआ था. पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि ऐसे लगा जैसे बादल फट गया हो. हादसे के बाद लोग डरे-सहमे हैं. वहीं पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म