प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के खिलाफ राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने एक बड़ा आंदोलन शुरू किया है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने 1090 चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.. जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने प्रदेश में फीस बिल रेगुलेशन लाने की मांग की है। इस अभियान में संगठन के तमाम पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने चेतावनी दी है कि ये हस्ताक्षर अभियान लखनऊ के तमाम कॉलेजों में भी चलाया जाएगा और अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
#SamacharPlusOTT #lucknow #school
