राज्य न्यूज़

लखनऊ: आयकर दफ्तर में असिस्टेंट कमिश्नर पर हमला |SamacharPlusOTT

by | Jun 2, 2025 | Shorts

यूपी- बुधवार को लखनऊ आयकर विभाग के दफ्तर में काशीपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने विभागीय जांच कर रहे अधिकारी गौरव गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। मिश्रा ने बहस के बाद गर्ग पर पेपर वेट और कांच के टुकड़े से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गौरव गर्ग, जो पूर्व आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं, के बयान पर हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। आपको बता दें कि हमलावर योगेंद्र मिश्रा का नाम पहले भी कई विवादों में आ चुका है और उन पर कई विभागीय जांचें लंबित हैं।

#SamacharPlusOTT #lucknow #incometax

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म