अंसल API की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को शुरू हुई इनकम टैक्स की कार्रवाई आज भी जारी रहेगी। टीम ने मंगलवार को करीब 10 घंटे जांच की। इस दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज़ को अपने कब्जे में लिया।
सूत्रों का कहना है कंपनी के संचालकों से अंसल की टाउनशिप में मौजूद कई ब्यूरोक्रेट्स की संपत्तियों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से ब्यूरोक्रेट्स के साथ सुशांत गोल्फ सिटी में बड़े कॉमर्शियल भूखंड खरीदने वाली रियल एस्टेट कंपनियों की भी मुश्किल बढ़ने वाली है। दरअसल, बीते कई दिनों से गोल्फ सिटी में ब्यूरोक्रेट्स की काली कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की शिकायतें सामने आ रही हैं।

