लखनऊ में हुसैन गंज के उदयगंज चौराहे पर नई शराब की दुकान खुलने का लोग विरोध कर रहे है। उन्होंने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
स्थानीय लोगों ने कहा- जिस व्यक्ति ने ट्रस्ट की जमीन को किराए से लिया वह अब शराब कारोबारी को दे दिया। जो नियम के खिलाफ है। नई दुकान का आवंटन दूसरी जगह का हुआ है मगर अवैध तरीके से चौराहे पर खोली जा रही है।
स्थानीय निवासी राजेंद्र ने कहा- चौराहे पर जिस लोकेशन पर शराब की दुकान खुल रही है। वहां टैक्सी स्टैंड है। यहां से इलाके की बहू-बेटियां टैक्सी लेकर आती जाती हैं। बच्चों के स्कूल आने जाने का पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट है।
शराब की दुकान खुलने से समाज का माहौल बिगड़ेगा। शराब समाज और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी। कोई भी सभ्य समाज का व्यक्ति यह नहीं चाहता कि उसके घर के बगल में शराब की दुकान हो। इससे समाज पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

