उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विभाग की प्रगति पर बयान दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं और जबकि अन्य तीन (मिर्जापुर, बुंदेलखंड, बाराबंकी) निर्माणाधीन हैं। पहली बार ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है और पिछले 30 सालों में 28 लाख पौधों के मुकाबले इस बार 76 लाख पौधे किसानों को दिए गए हैं। आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र स्थापित हो रहा है, जो भविष्य में शहर की नई पहचान बनेगा। उन्होंने आम महोत्सव और आम की 828 प्रजातियों पर भी प्रकाश डाला साथ ही विदेशों में आम के निर्यात के लिए पेपर बैग के उपयोग की बात कही है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #upnews
