September 5, 2026 | 11 : 28 PM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

लाइफटाइम सुरक्षा, तुरंत FIR… IAS पूरन कुमार के परिवार ने CM सैनी से क्या मांग की?

by | Oct 9, 2025 | न्यूज़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में सुसाइड करने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की है. इस दौरान परिवार ने सीएम के सामने लिखित मांग रखी.

परिवार ने सुसाइड नोट में जिन अन्य आईपीएस अधिकारियों और हरियाणा सरकार के आईएएस अधिकारियों का जिक्र किया गया है उनके खिलाफ तुरंत ही एफआईआर दर्ज करने और उन्हें सस्पेंड करने की मांग उठाई है. परिवार ने हरियाणा सरकार से लाइफटाइम सुरक्षा देने की मांग की है.

परिवार ने लिखित मांग पत्र में लिखा है कि ये मामला हरियाणा सरकार के रसूखदार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से जुड़ा है, ऐसे में उन्हें अपनी जान का खतरा है और उन्हें हरियाणा सरकार की और से लाइफटाइम सुरक्षा मुहैया कराई जाए. परिवार ने मांग पत्र में लिखा है कि वाई पूरन कुमार ना सिर्फ हरियाणा पुलिस के एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी ऑफिसर थे बल्कि शेड्यूल कास्ट समाज को भी एक मजबूत स्तंभ के तौर पर हरियाणा सरकार में रिप्रेजेंट करते थे. ऐसे में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की जाए.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म