बिहार में शराब की खरीद और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है और जो भी ऐसा कुछ करता है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होती है लेकिन इसके बावजूद लोग शराब की चोरी-छुपे खरीद-फरोख्त करते हैं|राजकीय रेल पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20503) के दो कोचों से शराब तस्करी कर रहे चार धंधेबाजों को दबोचा। पांच ट्राली व तीन बैगों में छिपाकर ले जाई जा रही 187 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त की|जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत चारों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है।जांच अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया प्रारंभिक पूछताछ के बाद सभी को विशेष न्यायालय में पेश किया गया। आपको बता दें जो 4 तस्कर गिरफ्तार हुए हैं, वो हैं प्रिंस कुमार ), रोहित कुमार पांडेय , आकाश कुमार व रोशन कुमार शामिल है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

