राज्य न्यूज़

रुद्रप्रयाग: चार धाम यात्रा पर भारी भूस्खलन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

by | Jun 27, 2025 | उत्तराखंड

उत्तराखंड में सक्रिय मानसून का असर अब चार धाम यात्रा पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह केदारनाथ हाईवे पर स्थित मुनकटिया के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। इस दौरान पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी से पत्थर गिरते देख यात्री घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने दौड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और हालात सामान्य होने तक हाईवे बंद रखा जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और सावधानी बरतें।

गौरतलब है कि मानसून के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे चार धाम यात्रा में व्यवधान आता है। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को फिलहाल मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म