उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार और दुकान में मौजूद कुल छह लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
#SamacharPlusOTT #kushinagar #upnews
