राज्य न्यूज़

Khanpur Land Mafia : क्या SDM के एक्शन के बाद लंढौरा में रुकेगा अवैध निर्माण?

by | Jun 18, 2025 | Videos

खबर हरिद्वार के खानपुर से है, जहां बड़े जमीन घोटाले के बाद अब लंढौरा में सरकारी ‘गौहर के रास्ते’ पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. इस पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है. शिकायत के बाद रुड़की के एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं. दरअसल कस्बे के निवासी नासिर ने शिकायत पत्र में बताया कि खसरा नंबर 407 तहसील रिकॉर्ड में गौहर का रास्ता है, जिस पर दुकानें बन रही हैं. नासिर ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत लंढौरा के अधिशासी अधिकारी भू-माफियाओं के साथ मिले हुए हैं. उनके मुताबिक ये करोड़ों की सरकारी संपत्ति है और भू-माफिया प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाकर निर्माण कार्य कर रहें हैं. शिकायतकर्ता का कहना है कि रोकने के आदेश के बावजूद मौके पर दर्जनों दुकानें बन रही हैं. इस मामले पर नगर पंचायत लंढौरा के वरिष्ठ सभासद राजेश वालिया ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, जो 1911 में स्थापित हुआ था, उसकी बाउंड्री 1970 से जैसी की तैसी है. लेकिन अब सरकारी रास्ता, गौहर, स्कूल के अंदर बताया जा रहा है, जो कि सरासर गलत है. उन्होंने इसे भू-माफियाओं का खेल बताया. नगर पंचायत के सात अन्य सभासद भी पहले इसकी शिकायत ईओ से कर चुके हैं. अब देखना होगा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे में लिप्त लोगों पर कार्रवाई होती है या मामला फिर से दबा दिया जाता है. उपजिलाधिकारी ने ईओ और कोतवाली प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

#SamacharPlusOTT #Haridwar #Khanpur #landscam #Landhauragovernment #GauharRasta #illegaloccupation #RoorkeeSDM #immediateaction #Nasir #NagarPanchayatLandhaura #ExecutiveOfficer #LandMafia #GovernmentProperty

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म