राज्य न्यूज़

केशव प्रसाद मौर्य की शैक्षणिक डिग्री को लेकर याचिका दाखिल, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

by | Jul 7, 2025 | प्रयागराज, यूपी की राजनीति

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की शैक्षणिक डिग्री को लेकर दाखिल याचिका पर आज, 7 जुलाई 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में फैसला आ सकता है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मौर्य ने फर्जी डिग्री के आधार पर अब तक पांच चुनाव लड़े हैं। इतना ही नहीं, कौशांबी जिले में उन्होंने इसी डिग्री के सहारे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से एक पेट्रोल पंप भी प्राप्त किया।

यह याचिका पूर्व भाजपा नेता और आरटीआई कार्यकर्ता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने दायर की है। दो साल पहले हाईकोर्ट ने इस याचिका को निरस्त कर दिया था और कहा था कि इसमें कोई तथ्य नहीं है और आरोप निराधार हैं। इसके बाद त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला खारिज करते हुए निर्देश दिया कि याचिका पर दोबारा विचार किया जाए।

इस आदेश के बाद त्रिपाठी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की, जिसे हाईकोर्ट ने 24 अप्रैल 2025 को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रमेश चंद्र द्विवेदी ने पक्ष रखा। वहीं, यूपी सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल और शासकीय अधिवक्ता ए.के. संड ने जवाब दिया।

सुनवाई पूरी होने के बाद 23 मई 2025 को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। अब यह मामला अंतिम चरण में पहुंच चुका है और आज हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकता है, जिससे यूपी की सियासत में हलचल मच सकती है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म